आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(ICC) द्वारा आयोजित किए जाने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी एक लोकप्रिय प्रतियोगिता है। इसे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में जाना जाता है इसे मिनी विश्व कप के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रतियोगिता 1998 में पहली बार आयोजित की गयी थी । यह प्रतियोगिता अब तक कुल 8 बार आयोजित की जा चुकी है।
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से जुड़ी रोचक बातें
- इस लोकप्रिय प्रतियोगिता को सबसे पहले बांग्लादेश ने मेजबानी किया था। आईसीसी ने सुरु में इस टूर्नामेंट का नाम नॉकआउट टूर्नामेंट रखा था लेकिन 2002 से इसे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी नाम दिया गया।
- यह प्रतियोगिता 2009 से पहले प्रत्येक 2 वर्ष के बाद आयोजित की जाती थी लेकिन 2009 के बाद यह प्रतियोगिता विश्व कप के बाद यानी 4 वर्ष के बाद आयोजित की जाने लगी।
- 2017 के बाद होने वाली 2021 की प्रतियोगिता रद्द कर दी गई और अब यह प्रतियोगिता 2025 में आयोजित की जाएगी।
- 2025 में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है।
- यह प्रतियोगिता विश्व के शीर्ष 8 टीमों के बीच खेला जाता है।
- ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 50 ओवर के प्रारूप पर खेली जाने वाली प्रतियोगिता है।
अब तक आयोजित हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता/ उपविजेता
वर्ष | मेजबान | विजेता | उपविजेता |
1998 | बांग्लादेश | दक्षिण अफ्रीका | वेस्टइंडीज |
2000 | केन्या | न्यूजीलैंड | भारत |
2002 | श्रीलंका | श्रीलंका और भारत | बारिस के कारण |
2004 | इंग्लैंड | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड |
2006 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज |
2009 | दक्षिण अफ्रीका | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड |
2013 | इंग्लैंड और वेल्स | भारत | इंग्लैंड |
2017 | इंग्लैंड और वेल्स | पाकिस्तान | भारत |
2025 | पाकिस्तान | – | – |
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत
- भारत ने यह प्रतियोगिता दो बार जीती है पहली बार 2002 में और दूसरी बार 2013 में।
- आइसीसी चैंपियंस ट्राफी की मेजबानी 2006 में भारत ने किया था।
- 2002 में फाइनल मैच रद्द हो जाने के कारण श्रीलंका और भारत को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया था।
- 2013 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था।
- 2000 व 2004 में भारत ने सेमीफाइनल तक सफर तय किया था।
- 2017 में भारत उपविजेता रहा था।
- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 2017 तक भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 764 रन बनाए। और रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए।
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा विवरण :-
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान के कराची में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान खेला जायेगा तथा भारत बनाम पाकिस्तान का पहला मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जायेगा एवं इस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को लाहौर में खेला जायेगा पर यदि भारत फाइनल में जाता है तो फिर फाइनल मैच दुबई में खेला जायेगा |
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सभी टीमों को दो ग्रुपो में बता गया है जो इस प्रकार हैं :-
ग्रुप ए – भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड
ग्रुप बी – दक्षिण अफ़्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफ़गानिस्तान
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाले सभी मैचों का शेड्यूल |
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सभी मैच भारतीय मानक समय 2:30 बजे दोपहर से खेले जायेंगे
क्रम संख्या | दिनाँक | वेन्यू | मैच |
1 | 19/02/2025 | कराची | न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान |
2 | 20/02/ 2025 | दुबई | भारत बनाम बांग्लादेश |
3 | 21/02/ 2025 | कराची | दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान |
4 | 22/02/ 2025 | लाहौर | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड |
5 | 23/02/2025 | दुबई | भारत बनाम पाकिस्तान |
6 | 24/02/ 2025 | रावलपिंडी | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश |
7 | 25/02/2025 | रावलपिंडी | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका |
8 | 26/02/2025 | लाहौर | इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान |
9 | 27 /02/2025 | रावलपिंडी | बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान |
10 | 28/02/2025 | लाहौर | ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान |
11 | 1/03/2025 | कराची | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड |
12 | 2/03/2025 | दुबई | भारत बनाम न्यूजीलैंड |
13 | 4/03/2025 | दुबई | सेमी-फाइनल A1 बनाम B2 |
14 | 5/03/2025 | दुबई/लाहौर | सेमी-फाइनल B1 बनाम A2 |
15 | 9/03/2025 | दुबई/लाहौर | फाइनल |
उक्त सभी मैचों के शेड्यूल संभावित है इसमें बदलाव संभव है
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा ( कप्तान ), विराट कोहली , शुभमन गिल ( उपकप्तान ), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सूंदर, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद शमी, यशस्वी जैसवाल, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा |